बाराचंवर। हार्टमन इण्टर कॉलेज, हार्टमनपुर गाजीपुर में बड़े ही धूम-धाम से बाल दिवस समारोह मनाया गया। इस समारोह का शुभारंभ सभी अध्यापक- अध्यापिकाओं के प्रार्थना सभा के संचालन से किया गया। जिसमें भागवत गीता, कुरान एवं बाइबल से पाठ पढ़ा गया। प्रार्थना सभा के उपरांत अंग्रेजी अध्यापक मुंसफ अली द्वारा बाल दिवस पर प्रकाश डाला गया। तत्पश्चात विद्यालय के प्रबंधक फादर पी० विक्टर एवं अध्यापकों द्वारा पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया गया।
विद्यालय के अध्यापिकाओ द्वारा बच्चों के सम्मान में ‘जीना है तो हस के जियो…..’ बधाई गीत प्रस्तुत किया गया। जूनियर बालिकाओं द्वारा बंगाली लोक नृत्य प्रस्तुत किया गया।इस प्रस्तुति ने सबको मंत्र मुग्ध कर दिया। इसके बाद प्राइमरी प्रभाग की बालिका एलिसा द्वारा भाषण प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम की अगली कड़ी में आर० एस० एन० संस्था द्वारा संचालित प्रतियोगी परीक्षा में प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को विद्यालय के प्रबंधक फादर पी० विक्टर के कर कमलों द्वारा पुरस्कृत किया गया। जिसमें जनपद टॉपर नंदनी शर्मा 12 (ब) प्रथम स्थान, अंजली यादव 12 (ब) द्वितीय स्थान एवं सुधीर कुशवाहा 11(ब) तृतीय स्थान प्राप्त किये। पुरस्कार स्वरूप प्रथम प्रतिभागी को ₹5000 नगद एवं प्रमाण पत्र तथा द्वितीय एवं तृतीय प्रतिभागी को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
वाराणसी धर्मप्रांत द्वारा वाराणसी के नव साधना कला केंद्र में डाइसिसियन इंटर स्कूल नृत्य संगीत मिलन- 2026 का आयोजन किया गया। जिसमें हार्टमन इण्टर कॉलेज हार्टमनपुर सहित 23 विद्यालयों के सैकड़ों प्रतिभागियों ने इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। इस प्रतियोगिता में हार्टमन इंटर कॉलेज को प्रतिभाग पुरस्कार प्रदान किया गया।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रबंधक फादर पी० विक्टर ने अपने संबोधन में छात्र-छात्राओं को बाल दिवस की शुभकामनाएं देते हुए बताया कि बच्चे ही देश के भविष्य हैं जब बच्चे मां की गोद में होते हैं तो उन्हें भय नहीं लगता है क्योंकि मां की गोद सुरक्षित एवं सुंदर है। मां की कोख प्रथम पाठशाला है। मां की गोद एवं क्लासरूम मंदिर, मस्जिद तथा गिरजाघर से भी पवित्र तथा सुरक्षित होते हैं। विद्यार्थी जीवन में गुरु और मां का स्थान बराबर है क्योंकि हम उनके बिना शून्य हैं। शिक्षा अमित्र को भी मित्र बनाता है।शिक्षा दूर खड़े को भी पास लाता है।मेहनती लोग हमेशा सफल होते हैं। इस दिवस पर विद्यालयों में खेलकूद का आयोजन किया जाता है क्योंकि खेल एकता का पाठ पढ़ाता है।
कार्यक्रम के समापन के पश्चात सभी विद्यार्थी अध्यापकों के साथ खेल के मैदान में पहुंचे तथा बालक एवं बालिका वर्ग के चारों हाउस के बीच खो – खो एवं कबड्डी मैच खेला गया। साथ ही साथ सीनियर बालक एवं अध्यापकों के बीच बास्केटबॉल मैच खेला गया। अंत में सभी कक्षाध्यापक अपनी-अपनी कक्षा के बालक-बालिकाओं के साथ बाल मिलन भोज का आनंद लिये।
