सादात – गाज़ीपुर। के आजाद नगर में डॉ. पीयूष कांत पाण्डेय के घर एक बछिया बिना गर्भधारण किए दूध दे रही है। यह 36 महीने की गिर नस्ल की बछिया है, जो पिछले चार महीने से सुबह-शाम दूध दे रही है।
यह घटना लोगों के लिए कौतुहाल का विषय बन गई है। कई लोग इसे कामधेनु मानकर दर्शन और पूजा करने आ रहे हैं। उनका कहना है कि धर्मग्रंथों में वर्णित कामधेनु का रूप आज देखने को मिला है।
इस मौके पर दिनेश सिंह सिंटू, दिलीप पाण्डेय, अरुण राजभर और राम प्रवेश सी सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।
