भांवरकोल (गाजीपुर)। स्थानीय क्षेत्र के मार्टिन्स चिल्ड्रेन एकेडमी भांवरकोल में बुधवार को पुलिस की पाठशाला का आयोजन किया गया। थानाध्यक्ष राजीव कुमार पांन्डेय ने मौजूद अभिभावकों से कहा कि वे अपने बच्चों पर विश्वास बनाए रखें।विद्यार्थियों को चेतावनी दी गई कि किसी भी अनजान लिंक को न खोलें और अपरिचित व्यक्ति से वीडियो कॉल न करे । इस मौके पर छात्राओं को गुड टच-बैड टच के बारे में विस्तार से बताया गया। महिला हिंसा की घटनाओं को रोकने के लिए उन्हें खुलकर बोलने और चुप्पी तोड़ने का आह्वान किया गया।
छात्राओं को वूमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181 और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की जानकारी दी गई। साथ ही किसी भी संकट की स्थिति में 112 नंबर डायल करने की सलाह दी गई ।कार्यक्रम के दौरान कई विद्यार्थियों ने थानाध्यक्ष से महत्वपूर्ण सवाल पूछे, जिनका उन्होंने संतोषजनक जवाब दिया। विद्यालय के प्रिंसिपल ने विद्यार्थियों से कहा कि पाठशाला में बताए गए बिंदुओं को जीवन में उतारें और अपने आसपास के लोगों को भी जागरूक करें । विद्यालय के प्रधानाचार्य बृजेश कुमार पाण्डेय, प्रवंधक अवधेश पाण्डेय ने अतिथियों का स्वागत और आभार व्यक्त किया।
