गैंगस्टर एक्ट में वांछित अमरजीत सिंह गिरफ्तार, गहमर पुलिस ने घर से दबोचा


सेवराई (गाजीपुर)। अपराध एवं वांछित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गहमर थाना पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार 16 अक्टूबर को आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ गहमर थाने में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक गाजीपुर डॉ. ईरज राजा के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और क्षेत्राधिकारी जमानिया के मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक गहमर नन्द कुमार तिवारी अपनी टीम के साथ वांछित अभियुक्तों की तलाश में जुटे थे। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने अमरजीत सिंह उर्फ पप्पू सिंह (25 वर्ष), पुत्र अनिल सिंह, निवासी खेलू राय पट्टी, थाना गहमर, जनपद गाजीपुर को 16 अक्टूबर को शाम करीब 4:30 बजे उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ गहमर थाने में गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा अपराध संख्या 190/2026 में धारा 2(ख)(1) और 3(1) के तहत कार्रवाई की गई है। इसके अलावा उसके खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 276/2025 और 0098/2018 भी दर्ज हैं। पुलिस आरोपी के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।

गहमर थाना प्रभारी निरीक्षक नन्द कुमार तिवारी ने बताया कि अपराध और वांछित अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मुखबिर की सूचना पर गैंगस्टर एक्ट में वांछित अमरजीत सिंह उर्फ पप्पू सिंह को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अपराध पर अंकुश लगाने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक नन्द कुमार तिवारी, कांस्टेबल मन्नेलाल, कांस्टेबल देवेंद्र यादव और महिला कांस्टेबल आकांक्षा पाण्डेय शामिल रहीं।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें