मां कष्टहरणी धाम में नवरात्र की तैयारियों को लेकर मंदिर समिति की बैठक संपन्न


बाराचंवर। गाजीपुर जनपद के मुहम्मदाबाद तहसील क्षेत्र के करीमुद्दीनपुर मां कष्टहरणी धाम में आगामी नवरात्र पर्व के सकुशल एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर मंदिर समिति की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई।

बैठक में नवरात्र के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा, दर्शन-पूजन की व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। मंदिर परिसर में व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने और श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया।

इस बैठक में तय किया गया की नवरात्रि में मां कष्टहरणी धाम की भोर की आरती 4/45 बजे एवं सायंकाल की आरती 7 बजे से होगी। मंदिर खुलने का समय सुबह 5 बजे से दोपहर 1 बजे तक। दोपहर बाद 3 बजे से रात्रि 8 बजे तक।

इस बैठक में पुजारी मां कष्टहरणी धाम राजकुमार पाण्डेय, संरक्षक गोपाल जी राय, ओंकार नाथ राय प्रबंधक, डाक्टर दिनेश चन्द्र राय अध्यक्ष, सुनील कुमार राय उपाध्यक्ष,रमेश चन्द्र राय उप प्रबंधक, देवेन्द्र नाथ राय कोषाध्यक्ष,बृहद राय सदस्य, महेश्वर पाण्डेय समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें