भांवरकोल / गाजीपुर । थाना क्षेत्र के बीरपुर गांव में बीती रात अज्ञात चोरों ने अंग्रेजी शराब की दुकान का छत का करकट काटकर सात पेंटी से अधिक अंग्रेजी शराब व तीन हजार रुपए नकदी ले उड़े। इस मामले में दुकान मालिक जयप्रकाश राय ने स्थानीय पुलिस में तहरीर दी है।
बताया जाता है कि चोरों ने शराब की दुकान के उपर छत में लगे करकट को काटकर दुकान में रखा 8 पीएम अंग्रेजीकी कुल सात पेंटी सहित अन्य शराब तथा काउंटर में रखा तीन हजार नकदी पर हाथ साफ कर दिए। चोरी से पहले चोरों ने सी सी कैमरा तोड़ दिया।
इसकी जानकारी दुकान मालिक को सुबह हुई। इस मामले में दुकान मालिक जयप्रकाश ने अज्ञात चोरों के खिलाफ स्थानीय थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
