गहमर (गाजीपुर)।पुलिस अधीक्षक गाजीपुर के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना गहमर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अवैध देशी तमंचा और जिन्दा कारतूस के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
प्रभारी निरीक्षक गहमर के कुशल नेतृत्व में उ0नि0 इन्दु कुमार तिवारी, चौकी प्रभारी बारा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर दिनांक 05.10.2026 को समय करीब 22:20 बजे मगरखाई गांव जाने वाले रास्ते के पास से अभियुक्त को धर दबोचा।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान *धनजी कुमार उर्फ बिरजू पुत्र भूलन राम निवासी ग्राम बारा सकरवार मोहल्ला, थाना गहमर, जनपद गाजीपुर* के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके पास से 01 अदद अवैध देशी तमंचा और 01 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद किया गया।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है। उसके विरुद्ध पहले से ही कई मुकदमे दर्ज हैं।
*अपराधिक इतिहास -*
1. मु0अ0सं0 267/2023 धारा 60 आबकारी अधिनियम थाना गहमर
2. मु0अ0सं0 29/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना गहमर
3. मु0अ0सं0 219/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना गहमर
पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 इन्दु कुमार तिवारी, चौकी प्रभारी बारा, का0 लोकेन्द्र यादव और का0 नितेश गुप्ता शामिल रहे।
