भांवरकोल/ गाजीपुर ।स्थानीय पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरान कुंडेसर शेरपुर मार्ग पर एक युवक के पास से 1 किलो 6ooग्राम गांजा बरामद करने में सफलता पाई है। गिरफ्तार युवक मुन्ना राम उफऀ सोखा इसी थाना क्षेत्र के शेरपुर कला गांव का रहने वाला है।
इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष राजीव कुमार पांन्डेय ने बताया कि थाने के एस आई विपिन कुमार सिंह अपने हमराहियों के साथ अल सुबह कुंडेसर शेरपुर मार्ग पर चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच मुखबिर की सूचना मिली कि एक युवक झोला लेकर शेरपुर की ओर जा रहा है।
सूचना मिलने पर पुलिस ने युवक को रोककर तलाशी लेने पर उसके पास मिले झोले में एक किलो छः सौ ग्राम गांजा बरामद किया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि उसे एनडीपीएस एक्ट सहित सुसंगत धाराओं में विधिक कार्रवाई करते हुए कोर्ट में पेश किया गया है।
