भांवरकोल। अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर किसान नेता श्री बिनोद राय द्वारा क्षेत्र के मजदूर भाइयों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर श्रमिकों के प्रति सम्मान और उनके योगदान को सराहने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान बिनोद राय ने कहा कि मजदूर समाज की रीढ़ हैं और उनके परिश्रम से ही देश की प्रगति संभव है। उन्होंने श्रमिकों के अधिकारों और सम्मान की आवश्यकता पर भी जोर दिया।
इस अवसर पर रेड रोजेज स्कूल के प्रबंधक मुक्ति नाथ राय भी उपस्थित रहे और मजदूरों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम में स्थानीय लोगों की भी उपस्थिति रही और सभी ने मजदूर दिवस के महत्व को रेखांकित किया।
