यूबीआई द्वारा विंध्य एक्सप्रेस वे से जुड़े किसानों से संम्पर्क कर खाता खुलवाने की हुई अपील


संवाददाता – त्रिलोकी नाथ राय 

 

भांवरकोल :  क्षेत्र के शेरपुर पंचायत में जिले के अग्रणी बैंक यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (यूबीआई) के अधिकारियों की टीम द्वारा एक जागरूकता अभियान के तहत सम्बन्धित किसानों से बैंक प्रवंधकों के साथ किसानों से डोर टू डोर जाकर संवाद किया । इस अवसर पर बैंक अधिकारियों ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार की अति महत्वपूर्ण योजना विंध्य एक्सप्रेस वे लिंक में अधिग्रहित भूमि से जुड़े किसानों को यूबीआई लीड बैंक होने के खाता खुलवाने के लिए संपर्क कर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिन लोगों का यूबीआई में खाता नहीं है वे अविलंब खाता खुलवाने की अपील की। ताकि रजिस्टरी के बाद उनके खाते में पैसा आसानी से हस्तांतरण हो सके। उन्होंने अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। साथ ही उन्होंने सभी शाखा प्रबंधकों और बैंक मित्रों को निर्देश दिया कि बिंध्य एक्सप्रेस-वे के निर्माण से प्रभावित किसानों के खाते प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र खोले जाएं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या हीलाहवाली कत्तई क्षम्य नहीं होगी। उन्होंने बताया कि खाता खुलवाने में कोई बाधा हो तो वे सीधे बैंक प्रवंधक से किसी भी कार्य दिवस में संम्पर्क कर सकते हैं। उनकी समस्या का तत्काल निराकरण कर खाता खुलवा दिया जाएगा। इस अवसर पर बीआर एम राकेश शर्मा क्षेत्रीय कार्यालय ग़ाज़ीपुर, राजीव राय शाखा प्रबंधक मच्छटी, सुरेन्द्र कुमार बैंक अधिकारी सहित सभी बैंक मित्र एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें