विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति समेत चार पर दहेज हत्या का मुकदमा


गाजीपुर: मरदह थाना क्षेत्र के घरिहा गांव में बुधवार सुबह एक 25 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया। विवाहिता का शव टिनशेडनुमा कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। वहीं मायके पक्ष ने ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न और प्रताड़ना का गंभीर आरोप लगाया है।

मृतका की पहचान चंद्रकला कन्नौजिया (25) पत्नी पवन कन्नौजिया के रूप में हुई है। मृतका के पिता लालचंद कन्नौजिया निवासी पीचरी, थाना मुबारकपुर, जनपद आजमगढ़ के अनुसार उनकी बेटी की शादी करीब तीन वर्ष पूर्व घरिहा गांव निवासी पवन कन्नौजिया से हुई थी। शादी के बाद कोई संतान नहीं हुई। पति बाहर रहकर नौकरी करता था, जबकि चंद्रकला सास-ससुर के साथ गांव में रहती थी।

मायके पक्ष का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही चंद्रकला को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा था। पति पवन कन्नौजिया के अलावा ससुर अनिल कन्नौजिया, सास लीला देवी तथा देवर गोलू और रोहित के व्यवहार को लेकर भी मायके वालों ने आरोप लगाए हैं। परिजनों के मुताबिक कुछ दिन पूर्व चंद्रकला की विदाई कराने की बात कही गई थी, लेकिन ससुराल पक्ष ने इससे इनकार कर दिया था।बुधवार सुबह करीब सात बजे कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों ने अंदर देखा तो चंद्रकला का शव फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी होते ही मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे, जहां काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

क्षेत्राधिकारी कासिमाबाद अनुभव राजर्षि ने बताया कि मायके पक्ष की तहरीर के आधार पर पति, सास, ससुर और देवर के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। प्रभारी थानाध्यक्ष रमेश कुमार पटेल ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगा।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें