दो दिनों से गायब 55 वर्षीय व्यक्ति का नहर में मिला शव, क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म


सेवराई। गहमर थाना क्षेत्र के विकासखंड भदौरा गेट के सामने नहर में रविवार की सुबह एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना पर आसपास के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। ग्रामीणों की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया और आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक की पहचान हैदर नाई (55) पुत्र अजीज नाई, निवासी सेवराई के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार हैदर नाई पिछले दो दिनों से लापता थे। परिजन उनकी लगातार खोजबीन कर रहे थे, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका था। रविवार की सुबह भदौरा विकासखंड गेट के सामने नहर में शव मिलने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचकर परिजनों ने शव की पहचान हैदर नाई के रूप में की।

शव मिलने की जानकारी होते ही आसपास के इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। हालांकि, व्यक्ति की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आया है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।

इस संबंध में थाना निरीक्षक गहमर नंदकुमार तिवारी ने बताया कि शव की पहचान हो गई है। पंचनामा की कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें