आजादी के अमर नायकों को नमन, राष्ट्र की एकता-अखंडता की रक्षा का संकल्प : आनंद राय मुन्ना


संवाददाता – त्रिलोकी नाथ राय

भांवरकोल/गाजीपुर। स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ क्षेत्र में पूरे धूमधाम और शान के साथ मनाई गई। इस दौरान सभी सरकारी एवं गैर सरकारी भवनों पर तिरंगा फहराया गया। क्षेत्र के विद्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं देशभक्ति गीतों की धूम रही, जिससे पूरा क्षेत्र राष्ट्रभक्ति के रंग में डूबा नजर आया।

ब्लॉक मुख्यालय पर भाजपा नेता आनंद राय मुन्ना एवं बीडीओ ने संयुक्त रूप से तिरंगा फहराया। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आनंद राय मुन्ना ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस राष्ट्र नायकों को याद करने तथा उनके प्रति आभार प्रकट करने का दिन है। अमर शहीदों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग और बलिदान की बदौलत ही आज हम आजाद होकर खुली हवा में सांस ले रहे हैं। देश उनके बलिदान और त्याग को कभी नहीं भूल सकता।

उन्होंने कहा कि देश की आजादी को अक्षुण्ण बनाए रखना हम सभी देशवासियों की जिम्मेदारी है। राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा के लिए प्रत्येक नागरिक को अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करना चाहिए।

बीडीओ प्रेमचंद ने कहा कि राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं को पूरी निष्ठा, निष्पक्षता एवं पारदर्शिता के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है।

इस दौरान सचिव राजकुमार यादव ने देशभक्ति की प्रस्तुति देकर उपस्थित लोगों को राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत कर दिया। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों के साथ सभी अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें