पुलिस ने दो स्थानों से कुल 63 गोवंश सहित दो तस्करों को अवैध तमंचे के साथ किया गिरफ्तार 


भांवरकोल । पुलिस ने तस्करी के जरिए गोकसी के लिए बिहार ले जा रहे थाना क्षेत्र के दो स्थानों से बुधवार को कुल 63 जानवरों की बरामदगी के साथ दो पशु तस्करों को अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। इस क्रम में अवथहीं इंटर कॉलेज के समीप पुलिया के पास से महिंद्रा पिकअप पर लादकर कर ले जाए जा रहे तीन गोवंशीय पशुओं को बरामद के साथ ही पिकअप के चालक और वाहन स्वामी को भी पूछताछ और बरामदगी के बाद गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष रोहित कुमार मिश्र ने बताया कि उप निरीक्षक दयाशंकर सिंह के नेतृत्व में बुधवार को सुबह सोनाड़ी मोड़ पर संदिग्ध वाहनों एवं व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान मुखबिर द्वारा प्राप्त सूचना की पुष्टि होने पर वह टीम के साथ इंटर कॉलेज अवथहीं के निकट पुलिया के समीप संदिग्ध पिकअप को रोकर देखा तो उसे पिकअप में तीन गोवंशीय मवेशी क्रूरता पूर्वक लादे गए थे। इस दौरान पिकअप में बैठे दो लोगों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ हा शुरू की गई। पूछताछ के दौरान एक व्यक्ति ने अपने को अजय कुमार निवासी वाराणसी जनपद के चौबेपुर थाना क्षेत्र के जालूपुर रमना निवासी तथा वाहन का चालक बताया। दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम अंकित कुमार गौतम तथा जौनपुर के मरियाहू थाना क्षेत्र के बरम देव निवासी एवं वाहन स्वामी बताया। तलाशी के दौरान अंकित कुमार गौतम के पास से एक तमंचा और एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर दोनों ही आरोपितों क के विरुद्ध गोवध अधिनियम तथा आर्म्स एक्ट के तहत मामला पंजीकृत कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। इसी क्रम में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बुधवार की सुबह शेरपुर ग्राम पंचायत के मुबारकपुर गंगा घाट के पास गंगा में दो नावों पर लादकर वध के लिए चौसा बिहार ले जाए जा रहे कुल 60 गोवंशीय पशुओं को पुलिस ने बरामद कर लिया , पुलिस टीम द्वारा पीछा किए जाने के बावजूद तस्कर कूद कर भागने में सफल हो गए। बरामद पशुओं को मेडिकल परीक्षण के बाद गोशाला भेजवा दिया गया है।इस मामले में पुलिस विधिक कार्रवाई करते हुए तस्करों की तलाशी में जुट गई है। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष रोहित कुमार मिश्रा चौकी प्रभारी शेरपुर विपिन कुमार सिंह के अलावा सुभाष यादव, कमला प्रसाद ,अशोक कुमार तथा लल्ला सिंह आदि रहे।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें