कासिमाबाद द्वितीय मंडल ने बहादुरगंज में निकाली भव्य तिरंगा पदयात्रा


 

बहादुरगंज, गाजीपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश देने के उद्देश्य से कासिमाबाद द्वितीय मंडल ने शुभांशु मिश्रा के नेतृत्व में बहादुरगंज नगर में भव्य तिरंगा पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में तिरंगा लेकर निकले लोगों ने भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से वातावरण को देशभक्ति से सराबोर कर दिया।

तिरंगा पदयात्रा नगर के सरस्वती शिशु मंदिर, से होते हुए डकीनगंज, छावनी, पठान टोली, पुलिस चौकी, सदर बाज़ार से होते हुए दक्खिन मोहल्ला, गन फैक्ट्री, नई सब्जी मंडी बस स्टैंड बहादुरगंज से चलकर नगर स्थित मां चंडीधाम परिसर में जाकर समाप्त हुई। इस दौरान लोगों ने देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता को मजबूत बनाए रखने का संकल्प लिया। पदयात्रा में शामिल लोगों ने आम नागरिकों से स्वतंत्रता दिवस को उत्साह एवं गरिमा के साथ मनाने तथा राष्ट्रहित में अपना योगदान देने की अपील की।

पूर्व जिलाध्यक्ष बृजेन्द्र राय ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। इसके प्रति सम्मान प्रत्येक भारतीय का कर्तव्य है। स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान के कारण ही आज हम स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं। ऐसे आयोजनों का उद्देश्य नई पीढ़ी को देश के गौरवशाली इतिहास और स्वतंत्रता संग्राम के वीरों के बलिदान से परिचित कराना भी है।

पदयात्रा के दौरान जगह-जगह स्थानीय लोगों ने प्रतिभागियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में युवाओं की विशेष भागीदारी देखने को मिली। पूरे मार्ग पर देशभक्ति का माहौल बना रहा और लोगों ने तिरंगे के साथ एकजुटता का संदेश दिया।

कार्यक्रम के आयोजक शुभांशु मिश्रा ने कहा कि राष्ट्र की प्रगति के लिए सभी वर्गों को आपसी भाईचारे और एकता के साथ आगे बढ़ना होगा। तिरंगा पदयात्रा के माध्यम से समाज में राष्ट्रप्रेम, सद्भाव और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया। इस कार्यक्रम में के एम इण्टर कॉलेज बहादुरगंज के छात्र बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस अवसर पर शुभांशु मिश्रा, अशोक राय, मयंक राय, उत्कर्ष राय, धर्मेंद्रनाथ राय, रामायन गुप्ता, अरविन्द प्रजापति, फैज़ान खान, निरंजन शर्मा, शक्ति जायसवाल, सत्यप्रकाश बर्नवाल, अच्छेलाल प्रसाद, रामायन राजभर के अलावा बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें