तेज रफ्तार वैगनार कार माइनर में गिरी, चालक गंभीर घायल


सेवराई (गाजीपुर)। गहमर कोतवाली क्षेत्र के भदौरा-देवल मार्ग पर सेवराई गांव स्थित कामाख्या विद्यापीठ इंटर कॉलेज के समीप गुरुवार को तेज रफ्तार वैगनार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे माइनर में जा गिरी। हादसे में कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई और कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वैगनार कार भदौरा की ओर से बिहार की तरफ जा रही थी। सेवराई गांव स्थित कामाख्या विद्यापीठ इंटर कॉलेज के पास पहुंचते ही चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। तेज रफ्तार होने के कारण अंधे मोड़ पर कार सीधे सड़क किनारे स्थित ड्रेन में जा गिरी। हादसे में चालक श्रीमनारायण पाठक (29 वर्ष) निवासी चीनी मिल बक्सर गंभीर रूप से घायल हो गए और कार के अंदर फंस गए।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण और राहगीर मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत कर कार का दरवाजा खोलकर घायल चालक को बाहर निकाला और तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भदौरा पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल गाजीपुर रेफर कर दिया।

घटना की सूचना पर सेवराई चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को माइनर से हटवाकर सड़क पर यातायात सामान्य कराया तथा आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें