गोपीनाथ पीजी कालेज को मिली बड़ी सौगात


अब एमएससी कंप्यूटर व माइक्रोबायोलॉजी पाठ्यक्रम की मिली मान्यता। देवली सलामतपुर गाज़ीपुर। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में गोपीनाथ पीजी कॉलेज ने एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि अपने नाम दर्ज कर ली है। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर से संबद्ध महाविद्यालय को अब एम.एस-सी (कम्प्यूटर साइंस) एवं एम.एस-सी (माइक्रोबायोलॉजी) पाठ्यक्रम संचालित करने की मान्यता प्राप्त हो गई है। इसके साथ ही गोपीनाथ पीजी कॉलेज जनपद का पहला महाविद्यालय बन गया है, जहाँ इन दोनों विषयों में स्नातकोत्तर स्तर पर अध्ययन की सुविधा उपलब्ध होगी।नमहाविद्यालय में पहले से ही एम.एस-सी प्राणी विज्ञान, भौतिक विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, रसायन विज्ञान एवं गणित की पढ़ाई संचालित हो रही है। अब कम्प्यूटर साइंस और माइक्रोबायोलॉजी विषयों के शामिल होने से विज्ञान वर्ग के विद्यार्थियों को जिले में ही उच्च गुणवत्ता वाली स्नातकोत्तर शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। स्नातक स्तर पर महाविद्यालय में बी.एस-सी के अंतर्गत वनस्पति विज्ञान, प्राणी विज्ञान, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, गणित, कम्प्यूटर साइंस एवं माइक्रोबायोलॉजी विषयों में प्रवेश की सुविधा उपलब्ध है। वहीं बी.ए. में हिन्दी, संस्कृत, उर्दू, अंग्रेजी, अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र, भूगोल, इतिहास, राजनीति शास्त्र, गृह विज्ञान एवं मनोविज्ञान विषयों का अध्ययन कराया जाता है। स्नातकोत्तर स्तर पर एम.ए. में हिन्दी, संस्कृत, उर्दू, अंग्रेजी, अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र, भूगोल, इतिहास, राजनीति शास्त्र एवं गृह विज्ञान विषय संचालित हैं। इसके अलावा महाविद्यालय में बी.कॉम, एम.कॉम, बी.एड., डी.एल.एड. तथा एम.एड. पाठ्यक्रमों में भी प्रवेश प्रक्रिया जारी है। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. सुधा त्रिपाठी ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश की अंतिम तिथि 26 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। प्रवेश प्रक्रिया वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के समर्थ (Samarth) पोर्टल के माध्यम से संचालित की जा रही है। उन्होंने बताया कि पोर्टल बंद होने के बाद किसी भी प्रकार का प्रवेश संभव नहीं होगा। प्राचार्या ने छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों से अपील की कि अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते समर्थ पोर्टल के माध्यम से अपना प्रवेश सुनिश्चित करा लें, ताकि बाद में किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि गोपीनाथ पीजी कॉलेज आधुनिक शैक्षणिक सुविधाओं, अनुभवी शिक्षकों और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें