वृहद वृक्षारोपण अभियान के तहत सेमरा गंगा तट पर लगाए गए 2000 पौधे


संवाददाता – त्रिलोकी नाथ राय


भांवरकोल (गाजीपुर)। प्रदेश सरकार के वृहद वृक्षारोपण अभियान-2026 के अंतर्गत ग्राम पंचायत शेरपुर के सेमरा स्थित गंगा तट पर शनिवार को व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न प्रजातियों के लगभग 2000 पौधे रोपित कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित विकास का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ खंड विकास अधिकारी प्रेमचंद ने पौधारोपण कर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बढ़ते पर्यावरणीय संकट और जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाना समय की आवश्यकता है। उन्होंने ग्रामीणों से पौधों के संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान करते हुए कहा कि पौधारोपण तभी सार्थक होगा, जब लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल भी की जाएगी।

वृक्षारोपण अभियान में एडीओ पंचायत अजय मिश्रा, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि जयानंद, ग्राम पंचायत सचिव सूर्यभान राय, अशोक राय, मनोज राय (डब्लू), ओमप्रकाश राय, क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) रोशन राम, श्रवण कुमार तिवारी सहित सैकड़ों ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान आम, अमरूद, शीशम, सागौन, जामुन और करौंदा सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे गंगा किनारे निर्धारित स्थानों पर लगाए गए। उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण और स्वच्छ वातावरण के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा उनकी सुरक्षा का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में अधिकारियों ने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में ही नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए भी अत्यंत आवश्यक हैं। ग्रामीणों के सहयोग से यह अभियान पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें