50 से 90 किलोग्राम वर्ग के खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम, विजेताओं को किया जाएगा सम्मानित
संवाददाता सोनू अहमद
शादियाबाद, गाजीपुर। क्षेत्र के द शार्क जिम में 12 जुलाई को बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप का भव्य आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में जिम के 50 किलोग्राम से 90 किलोग्राम भार वर्ग तक के सदस्य हिस्सा लेकर अपनी फिटनेस, ताकत और प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। आयोजन को लेकर दी शार्क जिम के मेंबरों खासा उत्साह देखा जा रहा है।
जिम के संचालक शक्ति चौबे ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं को फिटनेस के प्रति जागरूक करना तथा खेल भावना को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि चैंपियनशिप में विभिन्न भार वर्गों के प्रतिभागियों के बीच रोमांचक मुकाबले होंगे और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा।
चैंपियनशिप के मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम प्रधान कस्बा दयालपुर रियाजउद्दीन सिद्दीकी,व्यापार मंडल अध्यक्ष शादियाबाद सोनू अहमद तथा वरिष्ठ पत्रकार शानू सिद्दीकी,श्याम नारायण चौबे उपस्थित रहेंगे। वहीं प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका वरिष्ठ पत्रकार हसन खान और आकाश यादव निभाएंगे।
आयोजन को सफल बनाने में नुरुल्लाह अहमद, अनूप कश्यप और कैफ सिद्दीकी सहयोगी की भूमिका निभा रहे हैं।
