सेवराई। स्थानीय तहसील क्षेत्र के ग्राम लहना में नव-निर्मित घटवारी माई मंदिर का प्राण-प्रतिष्ठापन समारोह अत्यंत हर्षोल्लास और धार्मिक विधि-विधान के साथ संपन्न हो गया। धार्मिक अनुष्ठान के दिन घटवारी माई की भव्य प्रतिमा की स्थापना की गई, जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।
समारोह के मुख्य पुरोहित के नेतृत्व में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच प्राण-प्रतिष्ठा की प्रक्रिया पूरी की गई। इससे पूर्व, गांव में घटवारी माई की मूर्ती गाजे बजे के साथ घुमाई गई।
भ्रमण के दौरान पीले वस्त्र धारण किए महिलाओं और श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बनता था। पूरे गांव का माहौल माता के जयकारों से गूंज उठा
मंदिर समिति के सदस्यों ने बताया कि ग्रामीणों के सहयोग से इस भव्य मंदिर का निर्माण कराया गया है। प्राण-प्रतिष्ठान के अवसर पर विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें आस-पास के दर्जनों गांवों से आए भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ कमाया। इस धार्मिक उत्सव को सफल बनाने में समस्त ग्रामवासियों और युवा शक्ति का सराहनीय योगदान रहा।।
घटवारी माई निषाद केवट मल्लाह समाज की प्रमुख कुलदेवी हैं, जो जल, घाट, और आजीविका की रक्षा करने वाली देवी के रूप में पूजनीय हैं।
इस मौके पर बिरहा का भी आयोजन किया गया जिसमें बिरहा जगत के प्रसिद्ध कलाकार प्यारेलाल निषाद और सतीराम निषाद के बीच मुकाबला हुआ और गांव के ही राजू मस्ताना ने भजन गा कर लोगों को भक्ति मय कर दिया।
संचालन पूर्व छात्र नेता पीजी कॉलेज गाजीपु मिश्रीलाल निषाद ने किया
इस मौके पर मंदिर के पुजारी श्रीकेवल निषाद, ओमप्रकाश निषाद, मनीष चौधरी, सुदामा चौधरी, रमजान अली आदि लोग मौजूद रहे।
