संवाददाता – त्रिलोकी नाथ राय
भांवरकोल (गाजीपुर)। विकासखंड भांवरकोल के सियाड़ी गांव में ब्रह्मर्षि वेलफेयर एसोसिएशन गाजीपुर के जिला महामंत्री एवं भाजपा भांवरकोल मंडल उपाध्यक्ष राकेश रंजन राय के पिता स्वर्गीय त्रिवेणी नाथ राय ‘मास्टर साहेब’ के त्रयोदशाह संस्कार के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों तथा विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने उनके तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
स्वर्गीय त्रिवेणी नाथ राय को याद करते हुए उनके सुपुत्र राकेश रंजन राय ने कहा कि पिता परिवार की सबसे मजबूत नींव और संबल होते हैं। उनके मार्गदर्शन, शिक्षा और संस्कार ही संतान के जीवन की सबसे बड़ी पूंजी होते हैं। उन्होंने कहा कि पिता के निधन के बाद उनकी कमी कभी पूरी नहीं हो सकती, लेकिन उनके आदर्श, संस्कार और जीवन-मूल्य हमेशा प्रेरणा देते रहते हैं। उन्होंने कहा कि पिता की शिक्षाओं को आत्मसात कर परिवार एवं समाज के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।
आगंतुकों ने स्व. त्रिवेणी नाथ राय ‘मास्टर साहेब’ के सादगीपूर्ण जीवन, शिक्षा के प्रति समर्पण, सामाजिक सरोकारों और मानवीय मूल्यों को याद करते हुए कहा कि उन्होंने अपने व्यक्तित्व एवं कृतित्व से समाज में एक अलग पहचान बनाई। उनका जीवन अनुशासन, सेवा और संस्कारों का उत्कृष्ट उदाहरण था, जिससे आने वाली पीढ़ियां सदैव प्रेरणा लेती रहेंगी।
इस अवसर पर भाजपा नेता आनंद राय ‘मुन्ना’, जिला पंचायत सदस्य अनिल राय, ब्रह्मर्षि वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय प्रवक्ता त्रिलोकी नाथ राय, प्रदेश संगठन मंत्री रासबिहारी राय, जिलाध्यक्ष कृष्णानंद राय, जिला उपाध्यक्ष प्रमोद राय, जिला उपाध्यक्ष रविशंकर राय, जिला उपाध्यक्ष पवन राय, जिला महामंत्री सुनील राय, जिला महामंत्री हिमांशु राय ‘सोनू’, जिला महामंत्री ज्ञानेश्वर राय कासिमाबाद ब्लॉक अध्यक्ष विशाल राय चंदन , भांवरकोल भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश मिश्रा, विमलेश राय प्रधान, सुनील राय, मिथिलेश राय, बंटू राय, जयशंकर राय, जयकिशन राय सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं क्षेत्र के सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।
