स्व चन्द्रशेखर जी स्मारक महाविद्यालय परिसर में युवा तुर्क’ के नाम से विख्यात श्रद्धेय चंद्रशेखर जी की पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाया गया


सेवराई। तहसील क्षेत्र के स्व चन्द्रशेखर जी पूर्व प्रधानमंत्री स्मारक महाविद्यालय परिसर में बुधवार को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, प्रखर समाजवादी चिंतक एवं ‘युवा तुर्क’ के नाम से विख्यात श्रद्धेय चंद्रशेखर जी की पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा एवं संगोष्ठी में उनके व्यक्तित्व, कृतित्व तथा राष्ट्र निर्माण में दिए गए अमूल्य योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अरविंद कुमार दुबे एवं उपस्थित अतिथियों द्वारा श्रद्धेय चंद्रशेखर जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। अपने संबोधन में प्राचार्य ने कहा कि चंद्रशेखर जी का सादगीपूर्ण जीवन, निर्भीक नेतृत्व, लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अटूट निष्ठा तथा समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान के प्रति उनकी प्रतिबद्धता आज भी युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है।

 

संगोष्ठी के दौरान महाविद्यालय के शिक्षकों ने चंद्रशेखर जी के ऐतिहासिक राजनीतिक जीवन, उनके वैचारिक योगदान तथा उनकी प्रसिद्ध भारत यात्रा (पदयात्रा) के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने उनके आदर्शों को वर्तमान समय में भी अत्यंत प्रासंगिक बताते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।

 

कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षकगण, कर्मचारीगण, छात्र-छात्राएँ तथा क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने श्रद्धेय चंद्रशेखर जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए राष्ट्र सेवा, सामाजिक समरसता एवं लोकतांत्रिक मूल्यों के संरक्षण के लिए उनके आदर्शों का अनुसरण करने का संकल्प लिया।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें