शेरपुर में काशीदास बाबा की पूजा धूमधाम से संपन्न 


भांवरकोल। क्षेत्र के ग्राम पंचायत शेरपुर कला गांव में काशीदास बाबा का भव्य पूजन समारोह का आयोजन धूमधाम से किया गया। इस पूजा को मशहूर पंथी सुरेश महाराज नागपुर के द्वारा विधि विधान पूर्वक पूजा संपन्न कराने का कार्य किया गया। पंथी सुरेश ने खौलते दूध से स्नान कर सभी को आश्चर्य चकित कर दिया। पंथी सुरेश ने बताया गया कि इस पूजा को सतयुग में किसी न किसी रूप में करने का कार्य किया जाता रहा है।मूल रूप से यह पूजा द्वापर युग में भगवान श्रीकृष्ण द्वारा गोवर्धन पूजा के नाम से प्रचलित हुआ। ऐसी मान्यता है कि इस पूजा को कराने से पृथ्वी पर उपस्थित सभी जीव जन्तु पशु पक्षी पेड़ पौधे आदि की रक्षा होती है। इस पूजा को संपन्न करने से इस पृथ्वी पर सभी जीव जंतु पेड़ पौधे मनुष्य आदि का किसी न किसी प्रकार से संबंध हौता है और सब के सहयोग से ही यह पूजा संपन्न होता है । इसलिए हम यहां पर उपस्थित सभी लोगों व जीव, जन्तु, पशु पक्षी के कल्याण की कामना करते हैं।। इस पूजा को कराने से भौगोलिक दृष्टि से भी आसपास का वातावरण शुद्ध होता है । इस पूजन समारोह में हज़ारों की संख्या में माता बहन व श्रद्धालु लोग उपस्थित रहे । पूजा समारोह में आए हुए कलाकारों के द्वारा भी कला का प्रदर्शन किया गया। पूजा समारोह में शामिल लोगों के द्वारा भी कलाकारों का हौसला बढ़ाने का कार्य किया गया।पूरे गांव सभा के तरफ से आयोजित इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जीउत , सत्यनारायण, गोरख, लछमन , राधेश्याम , राम अवध, लल्लन आदि लोग शामिल रहे। कार्यक्रम के अनन्त में उपस्थित सभी लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें