पूर्व विधायक सुनीता सिंह ने पर्यटन विभाग के विकास कार्यों का किया निरीक्षण, पुराने गबन मामले का उठाया मुद्दा


सेवराई। पूर्व विधायक सुनीता सिंह ने क्षेत्र के प्रमुख धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों पर पर्यटन विभाग के तहत कराए जा रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने राजकीय निर्माण निगम के सहायक अभियंता (एई) के साथ मां कामाख्या मंदिर (गहमर), शिव मंदिर (देवकली) तथा बाबा कीनाराम मठ पहुंचकर निर्माण कार्यों की गुणवत्ता का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान पूर्व विधायक ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले पर्यटन विभाग द्वारा इन धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों के विकास के लिए धनराशि आवंटित की गई थी, लेकिन जमीनी स्तर पर कार्य पूरे कराए बिना ही पूरी राशि का भुगतान कर दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके विधायक कार्यकाल के दौरान मामला संज्ञान में आने पर इसकी जांच कराई गई और संबंधित दोषियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई थी। सुनीता सिंह ने यह भी आरोप लगाया कि वर्तमान भाजपा सरकार के दबाव में कार्यदायी संस्था द्वारा पहले गबन की गई धनराशि के बराबर राशि दोबारा इन्हीं कार्यों के लिए आवंटित कर दी गई है। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान अधिकारियों और कार्यदायी संस्था को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरे किए जाएं। उन्होंने कहा कि जनहित और विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता स्वीकार नहीं की जाएगी।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें