भदौरा ब्लॉक में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का सजीव प्रसारण


सेवराई। भदौरा विकास खंड मुख्यालय स्थित क्षेत्र पंचायत प्रमुख कक्ष में शनिवार की शाम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों के खातों में भेजी गई सम्मान निधि के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान, जनप्रतिनिधि एवं कृषि विभाग से जुड़े अधिकारी उपस्थित रहे। लाइव प्रसारण के दौरान किसानों ने प्रधानमंत्री का संबोधन सुना तथा योजना के तहत जारी की गई सम्मान निधि की जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी भदौरा के.के. सिंह एवं क्षेत्र पंचायत प्रमुख प्रतिनिधि औरंगजेब खान ने किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की उपयोगिता और सरकार द्वारा किसानों के हित में संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एडीओ (कृषि) वेद प्रकाश सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना छोटे एवं सीमांत किसानों के लिए अत्यंत लाभकारी साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि किसानों को समय-समय पर मिलने वाली आर्थिक सहायता से खेती-किसानी के कार्यों में सहूलियत मिलती है तथा बीज, खाद और कृषि उपकरणों की खरीद में आर्थिक मजबूती प्राप्त होती है। उन्होंने उपस्थित किसानों को खरीफ सीजन की तैयारियों के संबंध में भी महत्वपूर्ण जानकारी दी। किसानों को धान, मक्का एवं अन्य खरीफ फसलों की बेहतर पैदावार के लिए उन्नत बीजों के चयन, संतुलित उर्वरकों के प्रयोग, कीट एवं रोग नियंत्रण, जल संरक्षण तथा आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने के लिए किसानों को जागरूक किया गया।

 

इस अवसर पर वीरेंद्र सिंह, रविंद्र सिंह, सच्चिदानंद पांडेय, श्याम सुंदर सिंह, दीपक सिंह, संतोष राय, अरविंद सिंह, महात्तीम कुशवाहा सहित क्षेत्र के अनेक किसान एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन किसानों के हित में संचालित योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार और कृषि विकास के संकल्प के साथ हुआ।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें