ग़हमर तिहरे हत्याकांड के आरोपी के खिलाफ एनएसए की कार्यवाही


सेवराई। गहमर थाना क्षेत्र में 24 दिसंबर को हुए तिहरे हत्याकांड के एक आरोपी लखन उर्फ विकास सिंह के खिलाफ जिला प्रशासन ने राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (एनएसए) के तहत कार्रवाई की है। एनएसए की धारा 3(2) के तहत यह आदेश 15 जून को जारी किया गया।

पुलिस के अनुसार, 24 दिसंबर को गहमर पट्टी खेलू राय स्थित एक तालाब के पास विक्की सिंह, सौरभ सिंह और अंकित सिंह की धारदार हथियारों से हत्या कर दी गई थी। इस घटना के बाद क्षेत्र में तनाव और भय का माहौल बन गया था, जिसके चलते कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए बड़े पैमाने पर पुलिस और पीएसी बल तैनात करना पड़ा था।

इस मामले में नामजद अभियुक्त ओम सिंह को पुलिस मुठभेड़ में घायल अवस्था में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। अमन सिंह और अरविंद सिंह उर्फ भदाकू को भी 1 जनवरी को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया। अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है।

पुलिस ने बताया कि तिहरे हत्याकांड के बाद क्षेत्र के आमजन, व्यापारियों, महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों में भय का माहौल पैदा हो गया था। शांति व्यवस्था बनाए रखने और लोगों में सुरक्षा की भावना बहाल करने के लिए पुलिस बल द्वारा लगातार गश्त और निगरानी की गई।

जनपद पुलिस द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर, जिला प्रशासन ने गाजीपुर जिला कारागार में बंद आरोपी लखन उर्फ विकास सिंह के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (एनएसए) के तहत यह कार्रवाई की है।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें