260 ग्राम अवैध हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार


सेवराई। गहमर पुलिस और कैटल स्मगलिंग टास्क फोर्स की संयुक्त टीम ने सेवराई में बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने 260 ग्राम अवैध हेरोइन के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 1 करोड़ 80 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, उपनिरीक्षक शिवप्रसाद पाण्डेय अपनी टीम और कैटल स्मगलिंग टास्क फोर्स के साथ क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदौरा के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके पास से 260 ग्राम अवैध हेरोइन मिली। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मधुमंगल कुमार (55 वर्ष) के रूप में हुई है। वह स्वर्गीय सत्यनारायण सिंह का पुत्र है और बिहार के भोजपुर (आरा) जिले के सिकरहता कला गांव का निवासी है।

गहमर थाना पुलिस ने आरोपी मधुमंगल कुमार के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 102/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21/27A/29 में मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी से हेरोइन तस्करी के नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य व्यक्तियों के बारे में गहन पूछताछ कर रही है। इस संबंध में गहमर कोतवाल नंद कुमार तिवारी ने बताया कि 1 करोड़ 80 लाख रुपये मूल्य की 260 ग्राम अवैध हेरोइन के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और इसमें संलिप्त लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें