एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण एवं जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित


संवाददाता – त्रिलोकी नाथ राय 

 

मरदह/गाजीपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन एवं जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे “12 वर्ष सेवा, सुशासन, समावेशी विकास, विश्वास एवं जनकल्याण” कार्यक्रम के अंतर्गत जंगीपुर विधानसभा क्षेत्र के 376 विधानसभा के मरदह दक्षिण मंडल में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिला महामंत्री अवधेश राजभर एवं जिला सह मीडिया प्रभारी प्रमोद राय ने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत मरदह दक्षिण मंडल के प्राचीन एवं ऐतिहासिक श्रीनाथ मठ अविसहन परिसर तथा अविसहन ग्राम प्रधान अरविंद सिंह (झब्बु) के आवास पर आम का पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित विकास का संदेश दिया। इसके पश्चात जनसंपर्क अभियान चलाकर क्षेत्र के गणमान्य लोगों को केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा विकास कार्यों से संबंधित पुस्तिका (बुकलेट) भेंट की गई। इस अवसर पर श्रीनाथ मठ अविसहन के महंत श्री रामाधार दास महाराज, ग्राम प्रधान अरविंद सिंह (झब्बु), रामलीला समिति के कोषाध्यक्ष हरेन्द्र सिंह तथा जगदीशपुर अवतार के ग्राम प्रधान नंद कुमार चौहान को डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों का बुकलेट प्रदान किया गया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश और प्रदेश निरंतर विकास के नए आयाम स्थापित कर रहे हैं। गरीब कल्याण, किसान हित, महिला सशक्तिकरण, युवाओं को रोजगार, आधारभूत संरचना के विकास तथा सामाजिक सुरक्षा की योजनाओं ने आम जनमानस के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाया है। इसी उद्देश्य से सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। इस अवसर पर विधानसभा आईटी संयोजक चंदन ठाकुर, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष रवींद्र तिवारी, संतोष तिवारी सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें