रोमांचक मुकाबले में अतिरिक्त समय में प्रयागराज की टीम ने बड़हलगंज की टीम को 2-1 से हराया 


भांवरकोल / गाजीपुर । क्षेत्र के पखनपुरा गांव में चल रही स्व0 अब्दुल वाजिद प़धान मेमोरियल राज्यस्तरीय रात्रि फुटबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन आज का मैच बीएचएस प्रयागराज वर्सेज बड़हलगंज स्पोर्टिंग अकैडमी गोरखपुर के दरमियान खेला गया। टॉस बी एच एस ने जीता और फील्ड लिया दोनों ही टीमों का मुकाबला बहुत ही रोमांचक रहा प्रयागराज के फारवर्ड 5 नंबर खिलाड़ी अयान अब्दुल वाजिद ने लगातार तीन अटैक किया लेकिन गोल में तब्दील नहीं कर सके साथ ही गोरखपुर का खिलाड़ी गौरव ने 14 नंबर की जर्सी में बेहतरीन प्रयास किया लेकिन गोल मैं तब्दील नहीं कर पाया। इसी दौरान बी एच एस प्रयागराज प्रयागराज के खिलाड़ी 27 नंबर की जर्सी में देवांग ने अपनी टीम के लिए 20 वे मिनट गोलकर मुकाबले को और रोचक कर दिया दोनों ही टीम अटैक करती रही लेकिन गोल पहले हाफ में एक जीरो के मुकाबले इलाहाबाद बढ़त पे रहा दूसरे हाफ का मैच शुरू हुआ मैच में दोनों टीमें गोल का प्रयास करते रहें इसी दौरान 14 नंबर के खिलाड़ी गोरखपुर के विजय चौहान ने 25 वे मिनट में गोल करके रोमांचक को एक-एक कर के बराबरी कर और रोचक बना दिया। दो हाफ की समाप्ति पर फिर भी स्कोर एक-एक के बराबरी पर रहा । उसके बाद 10 मिनट का वक्त और बढ़ाया गया जिसमें इलाहाबाद के खिलाड़ी सौरभ ने जो 14 नंबर की जर्सी में विजय चौहान ने 8 वे मिनट में एक गोल करके अपनी टीम को जीत दिला दी या मुकाबला बड़हलगंज स्पोर्टिंग क्लब्स गोरखपुर ने दो एक के मुकाबले जीत दिलाई मैच का रेफरी रशीद अहमद लाइनमैन फरहान अब्दुल मजीद और अबू सुफियान ने निभाया मैच मैच का कमेंट्री अकरम बिन रब्बानी ने किया। मैच के समाप्ति के बाद टूर्नामेंट का सचिव हफीजुल्ला सिद्दीकी ने दोनों टीमों और साथ ही साथ आए हुए सभी दर्शकों का अभिवादन किया। इस मौके पर टुर्नामेंट के सह प्रायोजक साक्षी ट्रेडर्स के अजय राय, इरशाद खां , अब्दुल बारी,डा0 अब्दुल मजीद,फिरोज आलम, जियाउद्दीन खान, सीमा खान, मास्टर अनिरुद्ध सहित काफी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें