तेज रफ्तार ट्रेलर और कार की जोरदार टक्कर,दो गंभीर रूप से घायल


सेवराई(गाजीपुर): नेशनल हाईवे-124सी पर तेज रफ्तार ट्रेलर और कार की आमने-सामने की टक्कर में दो युवकों की जान बाल-बाल बची। कार में लगे एयरबैग ने दोनों की जान बचाई।

घटना सोमवार शाम करीब 4 बजे भदौरा गांव के समीप धर्म कांटा के पास हुई। गाजीपुर के अंधऊ लोकवापुर निवासी अशोक यादव और राजदेवपुर देहाती निवासी प्रदुमन तिवारी अपनी निजी कार से भदौरा से गाजीपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार ट्रेलर से उनकी कार की जोरदार टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के आगे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय ग्रामीणों और सेवराई चौकी पुलिस की त्वरित मदद से दोनों को कार से बाहर निकाला गया और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

एयरबैग ने बचाई जान

पुलिस के अनुसार, संयोगवश कार का एयरबैग खुल गया, जिससे दोनों युवकों की जान बच गई। यदि एयरबैग न खुलता तो हादसा और अधिक गंभीर हो सकता था।

घटना की सूचना मिलते ही सेवराई चौकी प्रभारी एस पी पांडेय मय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जेसीबी की मदद से क्षतिग्रस्त कार को चौकी पहुंचाया, जबकि ट्रेलर चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है।

कोतवाल का बयान

गहमर कोतवाल प्रमोद सिंह ने बताया, “मामला संज्ञान में है। दोनों घायलों का इलाज चल रहा है। ट्रेलर चालक की पूछताछ की जा रही है। आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।”

पुलिस ने मामले में आगे की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का पता लगाने के साथ ही ट्रेलर चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी है।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें