चौकी इंचार्ज विपिन सिंह विशेन को भावभीनी विदाई, सहयोगियों ने किया सम्मानित


सेवराई। चौकी इंचार्ज सेवराई विपिन सिंह विशेन के अन्यत्र स्थानांतरण होने पर शुक्रवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान साथी पुलिसकर्मियों एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने उन्हें माल्यार्पण कर सम्मानित करते हुए उनके कार्यकाल की सराहना की। समारोह में मौजूद लोगों ने कहा कि चौकी इंचार्ज के रूप में विपिन सिंह विशेन ने अपने कार्यकाल के दौरान क्षेत्र में कानून व्यवस्था को बनाए रखने के साथ-साथ आम लोगों की समस्याओं के समाधान में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके कार्यों और व्यवहार की सभी ने प्रशंसा की। इस अवसर पर मुन्ना सिंह, सन्दीप सिंह, राकेश सिंह, पिंटू सिंह, राहुल सिंह, ललटू सिंह, पवन जायसवाल, राजीव जायसवाल, लोहा जायसवाल आदि सहित व्यापार मंडल के पदाधिकारी, पुलिसकर्मी तथा क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए नई तैनाती के लिए शुभकामनाएं दीं।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें