मां से बढ़कर इस दुनिया में कोई शक्ति नहीं, मातृ पूजन समारोह में भावुक हुए प्रधानाचार्य झारखंडेय राय


गाजीपुर। भांवरकोल क्षेत्र के रेड रोजेज स्कूल बसनिया में शनिवार को मातृ दिवस के अवसर पर भव्य मातृ पूजन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने अपनी माताओं का पूजन कर उन्हें सम्मान दिया। विद्यालय परिसर पूरे समय भावनाओं, संस्कारों और तालियों की गूंज से सराबोर रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत, सांस्कृतिक कार्यक्रम और मातृ सम्मान से जुड़ी प्रस्तुतियों के माध्यम से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।विद्यालय के प्रधानाचार्य झारखंडेय राय ने मातृ दिवस के अवसर पर भावुक संबोधन देते हुए कहा कि इस संसार में मां से बड़ी कोई शक्ति नहीं है। मां त्याग, तपस्या, प्रेम और संस्कार की जीवंत प्रतिमा होती है। जिस बच्चे के सिर पर मां का आशीर्वाद होता है, वह जीवन की हर कठिनाई को पार कर सकता है। मां केवल जन्म ही नहीं देती, बल्कि अपने संस्कारों से बच्चे के भविष्य का निर्माण करती है।उन्होंने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बच्चों को अपनी मां के प्रति सम्मान, प्रेम और संवेदना का भाव बनाए रखना चाहिए। संबोधन के दौरान मां के महत्व का जिक्र करते हुए प्रधानाचार्य झारखंडेय राय भावुक हो गए, जिससे कार्यक्रम में उपस्थित कई अभिभावकों और बच्चों की आंखें भी नम हो गईं।विद्यालय के उपप्रधानाचार्य बरमेश्वर राम ने कहा कि मातृ शक्ति ही समाज की वास्तविक ऊर्जा है। उन्होंने कहा कि जिस परिवार और समाज में मां का सम्मान होता है, वहां संस्कार और सभ्यता स्वतः विकसित होती है। विद्यालय की अध्यक्ष दिव्या राय ने कहा कि मातृ दिवस केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि मां के त्याग और समर्पण के प्रति सम्मान प्रकट करने का अवसर है। उन्होंने बच्चों से अपने माता-पिता का सम्मान करने और उनके सपनों को पूरा करने की अपील की। कार्यक्रम में बच्चों ने अपनी माताओं का तिलक कर, चरण स्पर्श कर और पुष्प अर्पित कर आशीर्वाद लिया। इस भावुक दृश्य ने पूरे माहौल को भावनात्मक बना दिया। इस अवसर पर विद्यालय की शिक्षिकाएं ऋतु राय, खुशी मल्होत्रा, जूली राय, विद्या पांडेय, चंदा यादव, निशा सैनी, निधि दुबे, सीतू प्रजापति, संध्या पांडेय एवं ज्योति उपस्थित रहीं और कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार की ओर से सभी माताओं को सम्मानित भी किया गया। उपस्थित अभिभावकों ने विद्यालय द्वारा आयोजित इस संस्कारयुक्त कार्यक्रम की जमकर सराहना की

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें