नरवा गंगा घाट पर नहाते समय युवक डूबा, तलाश जारी


सेवराई। गहमर कोतवाली क्षेत्र के नरवा गंगा घाट पर गुरुवार की दोपहर नहाते समय गहरे पानी में चले जाने से एक युवक डूब गया। घटना के बाद घाट पर अफरा-तफरी मच गई और मौके पर भारी भीड़ जुट गई। पुलिस व स्थानीय गोताखोर युवक की तलाश में जुटे हुए हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार हथौरी गांव निवासी अनुज, राज, अंशु, अमित, अनिल तथा जतीन शर्मा अपने दोस्तों के साथ नरवा गंगा घाट पर नहाने गए थे। सभी युवक पानी में अटखेलियां करते हुए मोबाइल कैमरे से फोटो और वीडियो बना रहे थे। इसी दौरान जतीन शर्मा का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दो युवक एक-दूसरे के कंधे पर हाथ रखकर पानी में डुबकी लगाते दिखाई दे रहे हैं। इसी दौरान एक युवक अचानक गहरे पानी में समा गया। दोस्तों के शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और बचाव का प्रयास शुरू किया गया।सूचना मिलने पर गहमर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। सामाजिक कार्यकर्ता सुधीर सिंह गहमरी की पहल पर स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश कराई जा रही है, लेकिन समाचार लिखे जाने तक उसका कोई पता नहीं चल सका था। गहमर कोतवाल प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि डूबे युवक की पहचान जतीन शर्मा पुत्र दिनेश शर्मा (19) निवासी सूरजपुर, ग्रेटर नोएडा, जनपद गौतमबुद्ध नगर के रूप में हुई है। वह कक्षा 12वीं का छात्र था और दोस्तों के साथ गंगा स्नान करने आया था। पुलिस द्वारा खोजबीन के साथ अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें