भांवरकोल । नवागत खंड विकास अधिकारी अनिल कुमार राय ने शुक्रवार को बीडीओ के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया। इस मौके पर कार्यरत अधिकारियों तथा कर्मचारियों के अलावा ग्राम पंचायत में तैनात सचिव सहित अन्य लोगों ने बुके , अंगवस्त्रम और माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी श्री राय ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मिल जुलकर टीम भावना से कार्य करने की सलाह दी। कहा समाज के अंतिम ब्यक्ति को योजनाओं का पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने की साथ ही दी गई सभी जिम्मेदारियां को निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से निभाने का निर्देश दिया। आइजीआरएस का भी निस्तारण समय के अंतर्गत करने का निर्देश दिया। अवसर पर एडीओ (आईएसबी) दयानंद यादव , एडीओ (समाज कल्याण) संतोष सिंह कुशवाहा , सचिव रविप्रकाश यादव, सोमनाथ शुक्ल, शिवाजी पटेल , राजकुमार यादव,पंकज कुमार त्रिपाठी पिंटू कुमार सरोज सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
नवागत बीडीओ ने कार्यभार संभाला
