कलयुगी पुत्र नें पिता को मारपीट कर किया घायल, जान मारने की दी धमकी,पिता नें दर्ज कराया मुकदमा


सादात-गाज़ीपुर। थाना क्षेत्र के ग्राम सवास में एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। ग्राम निवासी संजय राय ने अपने ही बेटे राहुल राय के खिलाफ मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला पंजीकृत कर लिया है। वादी संजय राय ने अपनी तहरीर में बताया कि उनके बेटे राहुल राय ने किसी बात को लेकर कहासुनी की। इसके बाद उसने गाली-गलौज की, लाठी-डंडों से मारपीट किया, जिससे उनका सिर फूट गया। इतना ही नहीं उसने जान से मारने की धमकी भी दी। एसओ पन्नेलाल यादव ने बताया कि शिकायतकर्ता संजय राय पुत्र स्व. जयनारायन राय का मेडिकल कराया गया है। उनकी तहरीर के आधार पर उनके बेटे के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 108/2026, धारा 115(2), 352, 351(3) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस मामले में अग्रिम विधिक कार्यवाही कर रही है।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें