वियतनाम में डॉ. अजीत सैगल को इंटरनेशनल मेडिकल लॉरियाट सम्मान


हनोई (वियतनाम)। भारत के प्रख्यात सीनियर आर्थोपेडिक सर्जन डॉ. अजीत सैगल को वियतनाम की राजधानी हनोई में आयोजित हिंदुस्तान कला एवं संस्कृति यात्रा के वार्षिक अधिवेशन में “इंटरनेशनल मेडिकल लॉरियाट सम्मान” से सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम 24 अप्रैल को भारतीय दूतावास के काउंसलर एस. चिंपाओ के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर मध्य प्रदेश सरकार के साहित्य अकादमी निदेशक विकास दवे विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। सम्मेलन में विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों को सम्मानित करने की परंपरा के तहत डॉ. सैगल को अस्थि रोग विशेषज्ञ के रूप में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनके उत्कृष्ट योगदान तथा उनके शोध “DR SAIGAL HTO PLATE” के पेटेंट के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया।

डॉ. सैगल को यह सम्मान काउंसलर एस. चिंपाओ द्वारा प्रदान किया गया। सम्मान मिलने पर विख्यात तबला वादक पंडित प्रसन्नजीत पोद्दार और गुरु गजेंद्र पांडा ने उन्हें हार्दिक बधाई दी।

डॉ. सैगल अपनी पत्नी डॉ. बेला सैगल सहित 55 सदस्यीय भारतीय दल के साथ वियतनाम यात्रा पर गए थे। इस कार्यक्रम में भारत के विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। भारत-वियतनाम मैत्री फेस्टिवल के तहत सैकड़ों वियतनामी कलाकारों ने भी अपनी कला का शानदार प्रदर्शन किया।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें