शेरपुर में आयोजित हुई विशेष ग्राम सभा 


भांवरकोल ( गाजीपुर)। 24 अप्रैल को मनाया जाने वाला “राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस “के अवसर पर ग्राम पंचायत शेरपुर में नवनिर्मित पंचायत भवन पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि जयानंद राय की अध्यक्ष शासन के निर्देश के क्रम में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया ।इस विशेष ग्राम सभा में पंचायती राज ग्राम विकास आपूर्ति विभागों के अलावा यूनियन बैंक के प्रतिनिधियों ने भी प्रतिभाग किया।

बैठक में सचिव सूर्यभान राय द्वारा बताया गया कि 24 अप्रैल 1993 को संविधान में संशोधन करके त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था लागू की गई ।इस व्यवस्था के लागू होने से स्थानीय स्तर पर समस्याओं के त्वरित समाधान एवं पारदर्शी विकास को गति दी गई । ग्राम पंचायत स्वतंत्र रूप से निर्णय लेने में सक्षम हुई और निरंतर सशक्त होती जा रही है ।ग्राम पंचायत अपनी योजना अपना विकास के माध्यम से 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को पूर्ण करने तरफ अग्रसर हो रही है ।बैठक में किसानों को यथाशीघ्र फार्मर रजिस्ट्री करने , फैमिली आईडी बनवाने के लिए कहा गया,नहीं तो सभी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाएगा।ग्रामीण स्तर पर चलाई जा रही शासन की अन्य योजनाओं के विषय में जानकारी दी गई । बैठक में यूनियन बैंक मछटी के शाखा प्रबंधक सुरेंद्र कुमार और उनके सहयोगियों द्वारा बैंकों द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के विषय में जानकारी दी गई ।बैठक में ग्राम पंचायत के लोगों द्वारा विभिन्न समस्याओं को अवगत कराया जिसमें सबसे प्रमुख मुद्दा ग्राम पंचायत में सरकारी शराब की दुकान का था। धनंजय राय द्वारा शराब की दुकान को शेरपुर में नहीं खोलने का प्रस्ताव रखा जिसका समर्थन उपस्थित आनंद राय,कुंदन राय लक्ष्मण राम,अनंत राम सहित सभी ने समर्थन किया । बैठक में ग्राम पंचायत में जल निगम द्वारा खुदाई करके छोड़ दिए गए रास्ते को बनवाने की भी मांग की गई ।

बैठक में मुख्य रूप से अशोक राय,ओमप्रकाश राय मुन्ना, ज्ञानेंद्र राय पहलवान ,उपेंद्र राय, धनंजय राय, आनंद राय पहलवान, कुंदन राय लक्ष्मण राय ,लक्ष्मण राम ,अनंत राम, बृजेश कुमार और रोशन राम ,ओम प्रकाश राम ,अखिलानंद राय सागर पहलवान अवधमुनि यादव सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें