आयुष यादव नें इंटरमीडिएट के घोषित रिजल्ट गाज़ीपुर जनपद में तीसरा स्थान लाकर कालेज के साथ साथ माँ पीता का बढ़ाया मान


सादात – गाज़ीपुर अर्जुन यादव इंटर कॉलेज इकरा कुड़वा के छात्र आयुष यादव ने इंटरमीडिएट परीक्षा में टॉप टेन सूची में तीसरा स्थान हासिल किया है। उसने 500 में से 462 अर्थात 92.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जनपद का नाम रोशन किया। आयुष यादव सादात ब्लॉक के ग्राम हुसैनपुर मधुकर निवासी रामबली यादव के पुत्र हैं। उनकी माता का नाम चंद्रकला देवी है। आयुष की इस उपलब्धि पर उनके माता-पिता, विद्यालय के प्रधानाचार्य भिक्खू सिंह और प्रबंधक उर्मिला देवी, शिक्षक मृत्युंजय भारती सहित शुभेच्छुओं ने शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना किया है।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें