विद्यालय प्रबंधन ने मेधावियों का किया सम्मानित


भांवरकोल( गाजीपुर)। क्षेत्र के मार्टिन्स चिल्ड्रेन एकेडमी पर एक समारोह का आयोजन कर विद्यालय की नर्सरी से कक्षा 10 वीं के सीबीएसई बोर्ड तक के सम्मानजनक अंक प्राप्त कर उत्तीर्ण होने वाले बच्चों को विद्यालय प्रशासन द्वारा निर्धारित मेडल तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ थानाध्यक्ष संतोष कुमार राय ने दीप प्रज्वलित कर किया। विद्यालय के प्रबंधक अवधेश पांडेय ने अंग वस्त्रम से मुख्य अतिथि एस ओ संतोष कुमार राय का सम्मान किया। विद्यालय की महिला शिक्षक अंजू राय द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत कर आए हुए अतिथियों का स्वागत किया गया। अपने उद्बोधन में थानाध्यक्ष राय ने कहा कि शिक्षक गुरु के साथ-साथ अभिभावक और माता-पिता की भूमिका में भी बच्चों की देखरेख करता है। उन्होंने कहा कि बच्चों में सद्गुण एवं संस्कार पैदा करने की सर्वाधिक जिम्मेदारी माता-पिता और शिक्षक की भी होती है। बच्चों में सीखने की प्रवृत्ति होती है समाज में वह जैसा देखेगा उसके मस्तिष्क पटल पर उसी की छाप पड़ेगी इसलिए हम सभी को चाहिए की बच्चों की संगति पर विशेष ध्यान रखें। विद्यालय में शिक्षक तथा घर पर माता-पिता के साथ स्वजन का बच्चों द्वारा किए जा रहे क्रियाकलापों पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। इस अवसर पर सीबीएसई बोर्ड संचालित हाई स्कूल परीक्षा इस विद्यालय के टॉप 10 की सूची में सम्मिलित शिवांगी राय आलिया खान कीर्तिमान राय संजना कुशवाहा तथा अनंत गुप्ता सहित सभी बच्चों को मेडल एवं स्मृति चिन्ह देकर पुरस्कृत करने के अलावा विद्यालय की नर्सरी सहित अन्य सभी कक्षाओं में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले सभी 55 छात्र-छात्राओं को मेडल देकर मुख्य अतिथि एस ओ संतोष कुमार राय , प्रबंधक पप्पू पांडे तथा प्रधानाचार्य डॉक्टर ब्रजेश कुमार ने पुरस्कृत किया। प्रधानाचार्य डॉक्टर ब्रजेश कुमार ने शिक्षा के साथ-साथ भारतीय संस्कृति एवं संस्कार की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि केवल किताबी ज्ञान से व्यक्ति का सर्वांगीण विकास नहीं हो सकता उसे समाज में सम्मानजनक जीवन जीने के लिए शिक्षा के साथ-साथ संस्कार की भी आवश्यकता होती है, जो उसे परिवार एवं समाज के बड़े बुजुर्ग लोगों से प्राप्त होती है। लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सार्थक प्रयास व्यक्ति को आगे बढ़ाने में मदद मिलती है । इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक अवधेश पांडेय, प्रधानाचार्य डॉ० ब्रजेश कुमार, उप प्रधानाचार्य मनोज प्रजापति ,मृत्युंजय राय, यासमीन सिद्दीकी तथा कृष्ण वर्मा के अलावा प्रिया राय अनीता पांडेय जयप्रकाश राय सुनील राय सहित काफी संख्या में अभिभावक एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक भगवंत यादव ने किया। आगंतुकों के प्रति आभार विद्यालय के प्रबंधक अवधेश पांडेय ने ज्ञापित किया।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें