भाजपा कासिमाबाद द्वितीय मंडल की कार्यकारिणी घोषित


गाज़ीपुर: भारतीय जनता पार्टी कासिमाबाद द्वितीय मंडल की कार्यकारिणी घोषित कर दी गई। क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल और जिलाध्यक्ष गाजीपुर ओमप्रकाश राय की संस्तुति पर मंडल अध्यक्ष शुभांशु मिश्रा ने अपनी कार्यकारिणी घोषित किया। कार्यकारिणी में गिरीश निरंजन, दया कुशवाहा, अच्छेलाल प्रसाद, नितीश उपाध्याय, दीपक सिंह, फड़िद्र राय को उपाध्यक्ष, पवन राय और अरुण कुमार गुप्ता महामंत्री, अर्जुन गोंड़, सतीष जयसवाल, निकिता पांडेय, हरे राम चौहान, आयुष राय, रुदाली राजभर को मंत्री और माधुरी निषाद को मंडल कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। वहीं पर मंडल अध्यक्ष कासिमाबाद द्वितीय शुभांशु ने कहा कि नई कार्यकारिणी संगठन को मजबूती प्रदान करने के साथ ही सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक ले जाने का काम करेगी।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें