गाजीपुर: सादात नगर पंचायत के वार्ड पांच स्थित मायके में रह रही निकिता प्रजापति (19 वर्ष) ने रविवार की देर रात मुंबई में अपने पति से मोबाइल पर कहा-सुनी के बाद फंदे पर लटक कर अपनी जान दे दी। जानकारी अनुसार निकिता की शादी करीब 14 महीना पहले जौनपुर जिला के थाना गद्दी के रत्नूपुर निवासी दीपचंद प्रजापति के साथ हुई थी। दीपचंद प्रजापति मुंबई में किसी कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड है। रविवार की रात में वह पत्नी निकिता से मोबाइल पर बात कर रहा था। इसी दरम्यान लाइव बात होने पर पत्नी ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी होने पर विवाहिता के सास, ससुर सहित अन्य लोग सुबह आये और संभ्रांत लोगों से बातचीत के बाद शव को दाह-संस्कार हेतु लेकर चले गये।