मऊ में बदलाव का शंखनाद जरूरी, अपराध नहीं विकास बनेगी पहचान- मनोज तिवारी


  • मऊ में बदलाव का शंखनाद जरूरी, अपराध नहीं विकास बनेगी पहचान- मनोज तिवारी
  • सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भाजपा नेता शक्ति सिंह के आवास व कार्यालय

मऊ। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं सांसद मनोज तिवारी ने अपने मऊ प्रवास के दौरान प्रखर भाजपा नेता, सर्वोच्च न्यायालय के अधिवक्ता, भाजयुमो के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य एवं दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) के पूर्व अध्यक्ष शक्ति सिंह के मऊ स्थित कार्यालय व आवास का विशेष दौरा किया। सांसद तिवारी ने शक्ति सिंह के साथ मऊ के बुनियादी मुद्दों, ऐतिहासिक पहचान, बुनकरों के दर्द और आगामी राजनीतिक प्राथमिकताओं पर विस्तृत मंथन करते हुए आत्मीय संवाद किया और रात्रिभोज में सहभागिता की। स्थानीय मीडिया और कार्यकर्ताओं से रूबरू होते हुए सांसद मनोज तिवारी ने 1996 के ऐतिहासिक दौर को याद किया। उन्होंने कहा, मऊ मेरे दिल में गहराई से बसा है। 1996 के चुनाव में जब स्व. कल्पनाथ राय यहां से सांसद थे, उनके चुनाव प्रचार में मैं यहीं था। आज स्व. कल्पनाथ राय के बाद मुझे शक्ति सिंह के कारण मऊ आने का मौका मिला है। 1996 के उस दौर में पूरे उत्तर प्रदेश में मऊ के विकास, चमचमाते फ्लाईओवर, चैड़ी सड़कों और जगमगाती लाइटों की मिसाल दी जाती थी। लेकिन बेहद दुखद है कि बाद के वर्षों में मऊ की इस स्वर्णिम पहचान को छीनकर इसे केवल अपराध और मुकदमों की राजनीति तक सीमित कर दिया गया। सदर विधानसभा में परिवर्तन का सीधा आह्वान करते हुए मनोज तिवारी ने दो टूक कहा, मऊ के भाइयों-बहनों, अभी भी देर नहीं हुई है। मऊ सदर से अब एक बडे़ और सकारात्मक बदलाव की सख्त आवश्यकता है, जिससे पूरे उत्तर प्रदेश में एक सशक्त संदेश जाए। 1996 में भी साजिशें हुई थीं, गुंडे-बदमाश हावी होने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन मऊ की जनता ने उन्हें धूल चटाई थी। आज फिर से मऊ को उसी स्वाभिमान के साथ खड़े होने की जरूरत है। मऊ सदर का खोया गौरव और कल्पनाथ राय का अधूरा स्वप्न शक्ति सिंह जैसे उच्च शिक्षित और समर्पित जनसेवक के हाथों में ही सुरक्षित है। सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि मऊ से अब जितनी नेगेटिव शक्तियां हैं, उन सबका हारना तय है और सकारात्मक शक्तियों की ही जीत होगी। इस अवसर पर शक्ति सिंह ने बेहद विनम्रता से सांसद मनोज तिवारी का आभार व्यक्त करते हुए कहा, मऊ मेरा परिवार है और यहाँ के स्वाभिमान की रक्षा मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता है। 30 साल तक मऊ को उपेक्षा और भय के हवाले करने वाली ताकतों से अब जनता पाई-पाई का हिसाब लेने को तैयार है। संगठन और नेतृत्व का यह विश्वास हम सभी कार्यकर्ताओं को मऊ के नवनिर्माण के लिए सर्वस्व समर्पित करने का संकल्प देता है।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें