नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के मीठहा माफी गांव में साधु के भेष में आए उचक्कों ने महिला से छीना मंगलसूत्र, क्षेत्र में दहशत


कुशीनगर । नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के मिठहा माफी गांव में बृहस्पतिवार सुबह करीब 10 बजे एक महिला से साधु के भेष में आए तीन उचक्कों द्वारा मंगलसूत्र छीनने की घटना सामने आई है। घटना के बाद से गांव सहित आसपास के इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।
Oplus_16908322

मिठहा माफी निवासिनी बासमती देवी के घर एक मोटरसाइकिल से तीन युवक साधु के वेश में पहुंचे और भिक्षा की मांग करने लगे। महिला जब घर के अंदर से भिक्षा लेकर बाहर आई और देने के लिए आगे बढ़ी, तभी उनमें से एक युवक ने झपट्टा मारकर उनके गले से मंगलसूत्र छीन लिया। इसके बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए।
पीड़िता के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर जुट गए, लेकिन तब तक उचक्के भाग चुके थे। घटना के बाद पीड़िता के पति रामकोमल ने थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर सौंपते हुए कार्रवाई की मांग की है।
बताया जाता है कि दो दिन पूर्व ही पीड़िता के परिवार के बरवापट्टी गांव में रहने वाले बड़े पुत्र योगेन्द्र की भैंस चोरी हो गई थी। परिवार अभी उस घटना के सदमे से उबर भी नहीं पाया था कि अब छिनैती की वारदात ने उनकी चिंता और बढ़ा दी है।
क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी और छिनैती की घटनाओं को लेकर लोगों में आक्रोश व्याप्त है। स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि पुलिस रात्रि गश्त और अपराध नियंत्रण में पूरी तरह नाकाम साबित हो रही है।
इस संबंध में थानाध्यक्ष से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है, जानकारी कराई जा रही है। वहीं पीड़ित पक्ष का कहना है कि उन्होंने स्वयं थानाध्यक्ष को तहरीर सौंपी है।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें