बी. बी.के. एजुकेशन एकेडमी गाजीपुर में पत्रकार साथियों को डायरी,कलम के साथ साल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया –डां संध्या मिश्रा


 

7 फरवरी को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य करेंगे बी. बी. के. एजुकेशन एकेडमी का भव्य उद्घाटन – जगदीश मिश्र उर्फ बाल्टी बाबा

 

 

लोक अधिकार
तमकुहीराज कुशीनगर। तहसील तमकुहीराज अंतर्गत गाजीपुर में स्थित यूपी एग्रो इंडस्ट्रीज अध्यक्ष दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री जगदीश मिश्र उर्फ बाल्टी बाबा के अथक प्रयास से अपने निजी भूभाग में निर्मित बी, बी, के, एजुकेशन एकेडमी का भव्य उद्घाटन शुभ मुहूर्त 7 फरवरी 2026 शनिवार को सुबह 10 बजे होना निश्चित हैं। इसकी सूचना मिडिया के माध्यम से क्षेत्र के सभी लोगों तक पहुंचाने के लिए पत्रकार साथियों को सादर आमंत्रित किया गया और सभी पत्रकार साथियों को डायरी, कलम के साथ साल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। तथा सभी पत्रकार साथियों से अपना अपना विचार व्यक्त करने के लिए कहा गया जिससे कार्यक्रम में किसी प्रकार की कोई भी परिस्थिति का सामना आसानी से किया जा सके। कार्यक्रम स्थल पर पत्रकार साथियों के लिए पत्रकार दृघा में बैठने की भी चर्चा हुई। शुभ उद्घाटन के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के कर कमलों द्वारा सुनिश्चित होने जा रहा है। इस विद्यालय के निर्मित होने से इस क्षेत्र में उच्च कोटि की शिक्षा सभी के छात्रों को मिलना प्रारंभ हो जाएगा। जिससे प्रदेश सहित देश का मान सम्मान निरंतर आगे बढ़ाने की दिशा में प्रबल होगा। इस कार्यक्रम में लोक प्रिय गायक विश्व प्रसिद्ध रितेश पाण्डेय की गरिमा मयी उपस्थिति सुनिश्चित है। कार्यक्रम की जानकारी अध्यक्ष स्वागत समिति डां संध्या मिश्रा के द्वारा दी गई है। तथा क्षेत्र के गणमान्य बंधुओं से निवेदन है कि कार्यक्रम स्थल पर समय से पहुंच कर इस कार्यक्रम की सहभागी बने।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें