सड़क किनारे मिला बुजुर्ग का शव, क्षेत्र में दहशत


 

कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के कोटवा कला पसिया टोला निवासी एक 60 वर्षीय बुजुर्ग का शव सड़क पर मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान मिलन पासवान के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, मिलन पासवान का शव कोटवा पावर हाउस से ब्लॉक जाने वाले मार्ग पर सड़क किनारे मृत अवस्था में पड़ा मिला। घटना की सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और शव को घर ले गए, जहां अंतिम संस्कार की तैयारी की जा रही है।
स्थानीय लोगों के अनुसार मृतक लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे तथा शराब के सेवन के आदी बताए जाते थे। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि उन्हें हाल ही में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की राशि प्राप्त हुई थी।
मृत्यु के कारणों को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं, हालांकि आधिकारिक रूप से किसी कारण की पुष्टि नहीं हुई है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल बना हुआ है।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें