विद्यालय में विश्व पृथ्वी दिवस का उत्साहपूर्वक आयोजन


Oplus_16908288

लोक अधिकार

तमकुहीराज कुशीनगर। सेंट जेवियर्स स्कूल, तमकुही रोड, कुशीनगर विद्यालय में विश्व पृथ्वी दिवस बड़े ही उत्साह एवं जागरूकता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया। नर्सरी से कक्षा 2 तक के नन्हें विद्यार्थियों ने रंग-बिरंगी एवं रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से प्रकृति के प्रति अपने प्रेम को व्यक्त किया। कक्षा 1 एवं 2 के विद्यार्थियों ने “पेड़ बचाओ” विषय पर प्रभावशाली अभिनय प्रस्तुत कर सभी को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कक्षा 3 से 5 तक के विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर में पौधारोपण कर हरियाली बढ़ाने का संकल्प लिया। कक्षा 6 से 8 के विद्यार्थियों ने “गो ग्रीन” विषय पर सुंदर एवं आकर्षक पोस्टर बनाकर पर्यावरण संरक्षण के महत्व को दर्शाया। वहीं कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों ने “प्रौद्योगिकी के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण” विषय पर विचारोत्तेजक वाद-विवाद प्रस्तुत किया, जिसने सभी को सोचने पर मजबूर कर दिया। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक श्री रणवीर जायसवाल ने सभी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि, “पृथ्वी हमारा एकमात्र घर है, इसकी सुरक्षा हम सभी की जिम्मेदारी है। छोटे-छोटे प्रयासों से हम एक बड़ा परिवर्तन ला सकते हैं। विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता देखकर मुझे अत्यंत गर्व हो रहा है।”विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री राजत तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि, “पृथ्वी दिवस केवल एक दिन का आयोजन नहीं, बल्कि यह हमारे जीवन का हिस्सा होना चाहिए। हमें अपने दैनिक जीवन में ऐसे कदम उठाने चाहिए जिससे पर्यावरण को कम से कम नुकसान पहुंचे। आज के ये प्रयास भविष्य में एक स्वच्छ और हरित पृथ्वी के निर्माण में सहायक होंगे।” कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ किया गया। सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने मिलकर पृथ्वी को सुरक्षित एवं स्वच्छ बनाए रखने का वचन लिया।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें