सेवराई: छठ पूजा की वेदी बनाने गया किशोर कर्मनाशा नदी में डूबा, तलाश जारी, परिजनों में कोहराम


सेवराई (गाजीपुर)। गहमर कोतवाली क्षेत्र के देवल कर्मनाशा घाट पर शनिवार की सुबह छठ पूजा के लिए वेदी बनाने गए एक किशोर के गहरे पानी में डूबने की सूचना पर हड़कंप मच गया। लोगों ने घटना की सूचना गहमर कोतवाली पुलिस को देते हुए क्षेत्रीय गोताखोरों की मदद से खोजबीन शुरू कर दी।

गहमर कोतवाल नंद कुमार तिवारी ने बताया कि थाना क्षेत्र के देवल गांव के कर्मनाशा घाट पर शनिवार की सुबह परिवार के सदस्यों के साथ पूजा की वेदी बनाने गए देवल गांव निवासी ओम जी सिंह (14) पुत्र उदय नारायण सिंह का पैर फिसलने से वह कर्मनाशा नदी के गहरे पानी में चला गया। जब तक लोग उसे बचा पाते, तब तक वह पानी के भीतर डूब गया।

घटना के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई। वहां मौजूद अन्य लोगों के द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई और स्थानीय गोताखोरों की मदद से खोजबीन की जा रही है। फिलहाल अभी तक किशोर का कोई अता-पता नहीं चल पाया है।

किशोर अपने पिता का इकलौता पुत्र था। घटना को लेकर जहां मां का रो-रो कर बुरा हाल है, वहीं परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

इस संबंध में गहमर कोतवाल नंदकुमार तिवारी ने बताया कि मामला संज्ञान में है। स्थानीय गोताखोरों की मदद से किशोर की खोजबीन की जा रही है।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें