बाराचंवर। श्री श्री 1008 श्री माधव ब्रह्म बाबा का जन्मोत्सव विगत वर्षों की तरह इस वर्ष भी बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस कार्य क्रम में चितबड़ागांव के आस पास पूरे बलिया जिले से आसपास के कई जिलों के बिहार से बंगाल से भक्त आते हैं और बाबा का दर्शन करते हैं।बाबा का जन्मोत्सव 19 अक्टूबर को बाबा का भव्य श्रृंगार 20 अक्टूबर को बाबा का कीर्तन और दीपोत्सव 21 अक्टूबर को हवन प्रसाद वितरण हुआ।
दीपोत्सव कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अश्विनी कुमार राय ग्राम प्रधान राजापुर थे। इस अवसर पर गुरुजी श्री भरत उपाध्याय जी समिति के अध्यक्ष अखिलेश यादव एवं प्रबंधक एवं अवनींद सिंह जग निवास राय,नित्यानंद त्रिपाठी, शशांक शेखर राय,विनोद यादव, राम जी, मनीष उपाध्याय,वैभव नारायण राय,अरविंद कुमार पांडे,श्यामू यादव, रामनिवास, रामविचार शर्मा,दीपक गुप्ता,गोलू यादव, जय हिंद,गोवर्धन, शेखर, आचार्य आशीष उपाध्याय, ओम प्रकाश सिंह डॉ. अरुण कुमार राय डॉ. धीरेंद्र कुमार राय,डॉ. केसरी नंदन राय,शिवम राय, संतोष मास्टर,शिव जी सुमंत, राजकुमार यादव,राम बचन शर्मा, समेत हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।
