महिलाओं की शिकायतों के निस्तारण में संवेदनशीलता जरूरी: डीआईजी


धर्मेन्द्र भारद्वाज | मऊ

मिशन शक्ति केंद्रों की समीक्षा, एंटी रोमियो टीम और महिला हेल्प डेस्क को प्रभावी बनाने के निर्देश

मऊ। रिजर्व पुलिस लाइन स्थित सम्मेलन कक्ष में सोमवार को मिशन शक्ति केंद्रों की कार्यप्रणाली को लेकर समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी की अध्यक्षता पुलिस उपमहानिरीक्षक, आजमगढ़ परिक्षेत्र, आजमगढ़ सुनील कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर ने की।

बैठक में जनपद के सभी थानों के मिशन शक्ति केंद्र प्रभारी, एंटी रोमियो टीम प्रभारी, एक-एक महिला आरक्षी तथा महिला हेल्प डेस्क प्रभारी शामिल हुए। अधिकारियों ने मिशन शक्ति अभियान, महिला हेल्प डेस्क और एंटी रोमियो टीम की कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा से जुड़ी व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

डीआईजी ने निर्देश दिया कि महिलाओं और बालिकाओं की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उनका त्वरित और संवेदनशीलता के साथ निस्तारण किया जाए। उन्होंने शासन की मंशा के अनुरूप प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा मिशन शक्ति केंद्रों और महिला हेल्प डेस्क के माध्यम से महिलाओं को उपलब्ध कराई जा रही सहायता, सुरक्षा और जागरूकता संबंधी कार्यों को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया।

बैठक में अधिकारियों और कर्मचारियों को दिए गए निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

वहीं, सराहनीय कार्य के लिए थाना कोतवाली नगर की महिला उपनिरीक्षक तृप्ति पाण्डेय को डीआईजी सुनील कुमार सिंह ने पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें