धर्मेन्द्र भारद्वाज | मऊ
दोहरीघाट (मऊ)। रेप और पॉक्सो एक्ट के मुकदमे में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को दोहरीघाट पुलिस ने रविवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया।
पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर के निर्देश पर वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार और क्षेत्राधिकारी घोसी जितेंद्र सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक रामायण सिंह के नेतृत्व में दोहरीघाट पुलिस टीम रविवार सुबह क्षेत्र में अभियान चला रही थी।
इसी दौरान थाना दोहरीघाट में दर्ज मुकदमा संख्या 197/2026, धारा 65(2)/351(3) बीएनएस एवं 5M/5N/6 पॉक्सो एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त काशीनाथ पुत्र महेंद्र सिंह, निवासी दुबौली, थाना दोहरीघाट को पुलिस ने 23 अगस्त की सुबह करीब 7:40 बजे गोठा बाईपास से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक रामायण सिंह, उपनिरीक्षक सत्येंद्र प्रजापति, कांस्टेबल रामसेवक गौड़ और कांस्टेबल आनंद कुशवाहा शामिल रहे।
